एमपी में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 500 से अधिक मामले इंदौर में हुए दर्ज

By सुयश भट्ट | Jan 06, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ है। बुधवार को प्रदेश में कोरोना के 1 हजार से ज्यादा मामले मिलने पर हड़कंप मच गया है। प्रदेश में कोरोना के कुल 1033 मामले सामने आए हैं। इंदौर में 500 से अधिक मरीजों के कोरोना की चपेट में आने की पुष्टि हुई है। 

जानकारी के मुताबिक बुधवार को इंदौर में कोरोना के 512 मरीज सामने आए हैं। मंगलवार को इंदौर में कोरोना के 319 मामले सामने आए थे। इंदौर लगातार कोरोना का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है।

वहीं भोपाल में भी कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ रहे है। बुधवार को राजधानी में कोरोना के 192 मरीज सामने आए। ऐम्स अस्पताल और आइशर हेल्थ सेंटर में 10 डॉक्टर कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें:भारत 24 घंटों में 90,900 से अधिक कोरोना के मामले, ऑमीक्रोन को भी मिली रफ्तार, अब तक 2,630 मामले 

इसी कड़ी में ग्वालियर में भी बढ़ते कोरोना के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को ग्वालियर में 97 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या अब 2475 पहुंच गई है। 

आपको बता दें कि कोरोना से बेकाबू होते हालात के बीच गृह विभाग ने नए सिरे से गाइडलाइन जारी किए हैं। प्रदेश में सभी मेलों पर रोक लगा दी गई है। शादी समारहों में दोनों पक्षों से कुल 250 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई हैं अंत्येष्टि में भी 50 लोगों के ही शामिल होने की अनुमति दी गई है। 

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 5 November 2026 | आज का प्रेम राशिफल 5 नवंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Coal Gasification से विदेशी मुद्रा में होगी 1.5 लाख करोड़ की बचत: Vikram Dev Dutt

Stanford University के CDDRL ने शुरू किया Summer Fellowship Program, अनुभवी प्रोफेशनल्स करें अप्लाई

Kartik Aaryan और Kabir Khan की जोड़ी की धमाकेदार वापसी: नई फिल्म लड़ाकू का ऐलान, जानें रिलीज डेट और बाकी डिटेल्स