उच्च न्यायालय ने संभल स्थित जामा मस्जिद की पुताई कराने का निर्देश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2025

 इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को संभल स्थित जामा मस्जिद की पुताई का काम एक सप्ताह में पूरा करने का बुधवार को निर्देश दिया।

इससे पूर्व, सोमवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एएसआई के वकील से स्पष्ट करने को कहा था कि मस्जिद की बाहरी दीवारों की पुताई को लेकर उसके क्या पूर्वाग्रह हैं।

बुधवार को मस्जिद कमेटी की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई कि कमेटी का निवेदन मस्जिद की बाहरी दीवारों की पुताई कराने और लाइट लगाने का है जिस पर एएसआई द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया है तथा एएसआई केवल मस्जिद की भीतरी दीवारों की बात कर रहा है। इस पर अदालत ने उक्त आदेश पारित किया।

मस्जिद कमेटी के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता एसएफए नकवी ने सोमवार को कहा था कि आज की तिथि तक एएसआई के हलफनामे में यह साफ नहीं किया गया है कि एएसआई मस्जिद की बाहरी दीवारों की पुताई और सजावटी लाइट लगाने से क्यों इनकार कर रहा है। नकवी ने बाहरी दीवारों की कुछ रंगीन तस्वीरें भी पेश की थीं जिससे पुताई की जरूरत का पता चलता है।

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत, थाईलैंड को 94 रन से हराया

नेपाल बाढ़: गंडक नदी से कुशीनगर में 13 शव बरामद, जिले के चार कर्मचारी लापता

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार