मुंबई में कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 998 मामले आए सामने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2020

मुम्बई। मुम्बई में कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे अधिक 998 मामले सामने आने के बाद शहर में कोविड-19 के मामले बृहस्पतिवार को बढ़कर 16,579 हो गए। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार, मुम्बई में वायरस से 25 और लोगों की जान जाने से यहां मृतक संख्या बढ़कर 621 हो गई। नए 998 मामलों में से 364 की पुष्टि शहर की निजी प्रयोगशालाओं में हुई और बृहस्पतिवार को बीएमसी में इनका पंजीकरण कराया गया। नागरिक निकाय में बताया कि बृहस्पतिवार को 443 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। अभी तक शहर में कुल 4,234 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

Pedicure at Home: घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, पैरों की खूबसूरती से सबको चौंका दें

Dhurandhar 2 का Box Office पर ऐसा क्रेज, टिकट के लिए तरसे Sunil Gavaskar, एक्टर से मांगी मदद

RCB का बड़ा एक्शन: Chinnaswamy Stadium की सुरक्षा पर 7 करोड़ खर्च, AI से होगी निगरानी

West Asia संकट के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, Petrol-Diesel का पूरा स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं