पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा तृणमूल कांग्रेस सरकार ने लोगों के लिए काम किया : मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले वर्षों में विकास के कई सारे काम किए हैं और शहरों-गांवों में बड़े पैमाने पर सड़क और पुलों का निर्माण कराया गया। राज्य के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पश्चिम बंगाल में किसी भी पूर्ववर्ती सरकार ने विकास के इतने काम नहीं किए। मुखर्जी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने असाधारण काम किए हैं, समूचे राज्य में शहरों और गांवों में सड़कों और पुलों का निर्माण किया गया।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत दौरा किया रद्द, गणतंत्र दिवस के मौके पर थे मुख्य अतिथि

उन्होंने कहा, ‘‘सड़क और पुल क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में बड़ा योगदान देते हैं और हमारी मुख्यमंत्री इससे अवगत हैं। चक्रवात अम्फान जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों में भी पुनर्निर्माण और मरम्मत के काम दिखते हैं।

प्रमुख खबरें

Indonesia में मदुरा द्वीप के पास Ferry में आग लगने से 5 लोगों की मौत, 41 लापता

Rahul Gandhi ने Friendship Day पर खुद को बताया छात्र, युवाओं के लिए साझा किया खास संदेश

अरुणाचल प्रदेश में Muskaan 2.0 अभियान शुरू, बच्चों की सुरक्षा होगी मजबूत

Pokhran में वायुसेना का रोटर क्लैप-तृतीय अभ्यास संपन्न, ड्रोन रोधी क्षमता का परीक्षण