भारतीय क्रिकेटर्स का घर बॉलीवुड स्टार्स से भी है महंगा! इन पांच क्रिकेटरों का घर है सबसे खूबसूरत

By Saheen khan | Oct 13, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट को एक खेल की तरह नहीं बल्कि एक इमोशन्स से जोड़कर देखते हैं। यहां के लोग क्रिकेट और खिलाड़ियों को बेहद पसंद करते हैं। भारत में जिस तरह का क्रेज बॉलीवुड अभिनेत्री- अभिनेताओं का माना जाता है उससे कहीं अधिक लोग क्रिकेटर्स को पूजते हैं। आपको जानकर खुशी होगी की बॉलीवुड स्टार्स से ज्यादा क्रिकेटर्स के फैंस हैं और उनके फॉलोवर्स भी कहीं हद तक ज्यादा देखे जा सकते हैं। यदि दोनों की तुलना की जाए तो हम देखेंगे कि जितनी महंगी गाड़ियां फ़िल्मी स्टार चलाते हैं उतनी ही महंगी गाड़ियां क्रिकेटर भी चलाते हैं। फिर यदि यहां घर खरीदने की बात की जाए तो क्रिकेटर्स भी बॉलीवुड स्टार्स से भी महंगे घर खरीदते देखे या सुने जा सकते हैं। आज आपको ऐसे कई क्रिकेटर्स के बारे में जानकारी देते हैं जिनका घर सबसे महंगा माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: अर्ल एडिंग्स ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

रांची में एमएस धोनी का 7 एकड़ का है फार्महाउस 

पहले नम्बर पर आते हैं MS धोनी इनके फार्महाउस की कीमत अनुमानित 100 करोड़ रुपये  से ज्यादा है जो कि रांची में उनके गृग नगर में स्थित है। उन्होंने अपना घर बड़े शहरों की भीड़-भाड़ से बचकर लिया है। धोनी बड़े शहरों की भीड़भाड़ भरी जिंदगी से दूर रहते हैं। अपको मालूम हो कि  साक्षी धोनी के इंस्टाग्राम पोस्ट में अक्सर इस भव्य घर की फोटो देखी जा सकती है। रांची के इस घर में 2017 से धोनी से अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। 7 एकड़ का फार्महाउस कैप्टन कूल के पिछले घर से सिर्फ 20 मिनट की दूरी पर है। धोनी का पिछला घर हरमू रोड पर है और इसका नाम 'कैलाशपति' रखा गया है। फिलहाल धोनी जहां रहते हैं वह जगह काफी बड़ी है जिसमें और भी कई घर बनाए जा सकते हैं। इस फ़ार्म हाउस में व्यायामशाला, स्विमिंग पूल, पार्क और यहां तक कि विभिन्न खेलों के लिए कुछ इनडोर मैदान भी है। हरे रंग की थीम को घर के अंदरूनी हिस्सों में भी देखा जा सकता है क्योंकि विभिन्न प्रकार के इनडोर फूलों के पौधे घर के अंदर भी हैं। इसके अलावा घर में भव्य लकड़ी और संगमरमर के फर्श के साथ-साथ स्मार्ट साज-सजावट के साथ इसे बनाया गया है। इन सबके अलावा 7 एकड़ की संपत्ति में एक बेहतरीन शोरूम भी है जहां सभी महंगी कारों, बाइक और अन्य पुरानी चीजों  को अच्छी तरह से संभाल करके रखा जाता है। हालांकि इस हवेली की कीमत कितनी है अभी तक इसके बारे में साफ जानकारी नहीं मिली है लेकिन ऐसा कहा जाता है कि पूरे घर की कीमत 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की हो सकती है।

2- विराट कोहली का गुरुग्राम में स्थित बंगलो 

80 करोड़ रूपयों से बने अपने महंगे घर में विराट कोहली क्रिकेटरों में सबसे महंगे घर के मालिक होने की लिस्ट में धोनी के बाद दूसरे नम्बर पर आते हैं। मुंबई में रहने से पहले विराट कोहली हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित अपने आलीशान बंगले में रहते थे। इस बंगले को कंफ्लुएंस द्वारा डिजाइन किया गया है। यह बंगला 80 करोड़ रुपये का है। यह गुरुग्राम शहर के DLF फेज 1 में है, इसमें एक लिविंग रूम है जो 500 वर्ग गज में फैला हुआ है। आपको बताते चलें कि, ड्राइंग-रूम में लकड़ी के फर्नीचर और एक कांच की दीवार और एक विचित्र बार भी है। यही नहीं यहाँ पर एक स्विमिंग पूल भी है। कुल मिलाकर यह आलीशान बंगला 10,00 वर्ग फुट में फैला हुआ है।

3- युवराज सिंह का वरली अपार्टमेंट

युवराज़ सिंह ने 64 करोड़ के बंगले के साथ अपने आप महंगे घरों की श्रेणी में तीसरे नम्बर पर रखा है। युवराज सिंह को अच्छे बल्लेबाज़ों की लिस्ट में रखा जाता है आपको बता दें कि ये फैशन आइकन के नाम से भी जाने जाते हैं। अपने खेल के दिनों में युवराज सिंह हमेशा अपनी बेहतरीन लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते थे और उन्होंने मुंबई में अपने रहन-सहन के लिए वर्ली में  16,000 वर्ग फुट का अपार्टमेंट जो कि दो फ्लैटों का कॉम्बिनेशन है, उसे खरीदा है। इसे युवराज ने 2013 में 64 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनका अपार्टमेंट ओंकार टावर्स 1973 की 29वीं मंजिल पर है। दिलचस्प बात यह है कि यह वही टावर है जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली भी एक अपार्टमेंट के मालिक हैं।

युवराज सिंह के घर में अपार्टमेंट की बड़ी बालकनी से अरब सागर के कुछ लुभावने दृश्य भी देखने को मिल जाते हैं। इस शानदार घर के अलावा युवराज सिंह का गोवा में एक हॉलिडे होम भी है, इसके अलावा युवराज ने गुरुग्राम में भी घर खरीदा हुआ है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के कोच पॉन्टिंग ने कहा- क्रिकेट जगत के महान फिनिशर में से एक धोनी

4- सचिन तेंदुलकर का बांद्रा हाउस 

सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान माना जाता है लेकिन उतना ही वह अपने आप को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। बांद्रा में सचिन तेंदुलकर का एक बहुत बड़ा बंगला है जो  6,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है। ये सचिन ने 2007 में खरीदा था, इसके साथ यह बंगला 1926 में बनाया गया था और इसका नाम 'दोराब विला' था।

रिपोर्टों के अनुसार जानकारी मिलती है कि इसको तैयार होने में 4 साल लग गए और आखिरकार 2011 में पूरा तेंदुलकर परिवार इसमें रहने आया। 5 मंजिला बंगले में  तीन मंजिल, दो बेसमेंट और एक छत है। सचिन के इस बंगले की कीमत 38 करोड़ रुपये है।

5- रोहित शर्मा का वर्ली अपार्टमेंट 

रोहित शर्मा अपनी दमदार व्यक्तित्व  केलिए भी जाने जाते हैं। रोहित शर्मा का वर्तमान शानदार घर आहूजा टावर्स में 6,000 वर्ग फुट का अपार्टमेंट है। यह वर्ली, मुंबई के समृद्ध एन्क्लेव में स्थित है। 29वीं मंजिल पर स्थित इस अपार्टमेंट में 4 बेडरूम और अरब सागर का 270 डिग्री का मनोरम दृश्य देखने को मिलता है। 30 करोड़ रुपये की कीमत पर रोहित ने 2015 में यह अपार्टमेंट खरीदा था, इसी दौरान ही रोहित ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त रितिका सजदेह से सगाई की थी। 


प्रमुख खबरें

केजरीवाल जैसा यू-टर्न लेने वाला आदमी नहीं देखा, Delhi में बोले Amit Shah, भारत से ज्यादा राहुल के पाकिस्तान में समर्थक

इब्राहिम रईसी के निधन पर भारत ने किया 1 दिन के राजकीय शोक का ऐलान, जयशंकर ने कहा ईरान के साथ खड़ा है देश

New Delhi Lok Sabha Seat: बांसुरी स्वराज के लिए जेपी नड्डा ने किया रोडशो, केजरीवाल पर जमकर साधा निशाना

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर खत्म होगा रेल रोको आंदोलन, रेलवे ट्रैक को खाली करेंगे किसान