पत्नी का चल रहा था मौसेरा भाई के साथ प्रेम संबंध, पति ने उतारा दोनों को मौत के घाट

By निधि अविनाश | May 28, 2022

आगरा से बड़ी ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है जहां दिनदहाड़े नवविवाहिता लड़की और उसके प्रेमी की हत्या कर दी गई। महिला का नाम पूजा और उसके प्रेमी का नाम शिवम बताया जा रहा है। यह हत्या महिला के पति गौरव सिसौदिया ने की है। पूलिस की पूछताछ में इसका खुलासा किया गया। खबरों के मुताबिक, पती चांदी की पायल बनाने का काम करता है और उसका मौसेरा भाई शिवम भी उसके साथ काम करता था। पत्नी पूजा और शिवम दोनों प्रेम संबंध में थे जिसकी जानकारी मिलते ही पति ने दोनों की हत्या कर दी। पति को हत्या का कोई भी पछतावा नहीं है और कहता है कि यह हत्या बहुत पहले हो जाना चाहिए था।

इसे भी पढ़ें: पहले भारत में बिक्री की मंजूरी मिले, फिर टेस्ला का संयंत्र लगाने पर फैसलाः मस्क

गौरव अपनी पत्नी को 21 मई को मायके से घर ले आया और अपनी पत्नी पर नजर रखने लगा। हत्या वाले दिन शुक्रवार को पूजा के फोन पर दो मिस कॉल आते है। तीसरी बार जब दोबारा कॉल आई तो गौरव ने फोन स्पीकर पर डालकर अपनी पत्नी को दे दिया। फोन पर शिवानी नाम लिखा आ रहा था लेकिन जब बात करना शुरू किया तो आवाज लड़के की आई और वो कॉल शिवम की थी। कॉल पर पूजा ने शिवम को गौरव के कहने पर 2 बजे घर बुलाया और जब वह घर आया तो गौरव और उसेक पिता ने मिलकर शिवम को डंडे से इतना पीटा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शिवम की हत्या करने के बाद गौरव उसके पिता और भाई तीनों घर के अंदर घुसे और गौरव के भाई अभिषेक ने पूजा को बाहर निकाला और उसकी बांके से हत्या कर दी। घटना के वक्त तीनों मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील, कहा संविधान की करेंगे रक्षा

क्या आपको सिस्टम या नतीजों पर शक है? 124 पूर्व IAS, IPS अधिकारियों ने जारी किया ओपन लेटर

Ukraine के Zaporizhzhia में रूसी हवाई हमले, बच्चों समेत 12 नागरिकों की मौत

ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर