भाजपा को दुनियां की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में ग्वालियर के तपोनिष्ठ कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : विष्णुदत्त शर्मा

By दिनेश शुक्ल | Mar 14, 2021

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी देश और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में ग्वालियर के तपोनिष्ठ कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह वही पुण्य स्थान है, जहां हमारे प्रेरणा पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने एकात्मत मानववाद का विचार का प्रतिपादन किया था। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी, स्व. राजमाता जी सिंधिया ने पार्टी के विचार को सींचकर ग्वालियर और देश के अंदर एक मजबूत भारतीय जनता पार्टी का संगठन खड़ा किया। यह बात भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने ग्वालियर प्रवास के दौरान पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। 

शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीति ही नहीं करती, बल्कि हम सामाजिक भूमिका को भी निभाते हैं। कोरोना काल में हमने देखा कि किस प्रकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर कार्यकताओं तक ने गरीबों को जूते-चप्पल पहनाने और उनके भोजन के इंतजाम में किये। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया के 47 देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। आज भी पार्टी के कार्यकर्ता कोविड सेंटर पर पहुंचकर वैक्सीनेशन में लोगों की मदद कर रहे हैं। आज हमारे द्वारा निभाया जा रहा सामाजिक दायित्व पार्टी संगठन को मजबूत बनाता है और जनता में हमारी स्वीकार्यता को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि हमने गरीबी हटाओं का नारा नहीं दिया बल्कि गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का काम किया है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा के साथ भारत का भी काम करते हैं बूथ के कार्यकर्ता- वी.डी.शर्मा

ग्वालियर में हैं तपोनिष्ठ कार्यकर्ताओं की बड़ी श्रृंखला

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि ग्वालियर में तपोनिष्ठ कार्यकर्ताओं की एक बहुत बड़ी श्रृंखला है। इन तपोनिष्ठ कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज मध्य प्रदेश और देश में भाजपा संगठन मजबूत दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि मैंने भी अपने विद्यार्थी जीवन से लेकर प्रदेशाध्यक्ष बनने तक यहां के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मार्गदर्शन लिया है। आज यहां के कार्यकर्ता मध्य प्रदेश ही नहीं देश में ग्वालियर का नाम रोशन कर रहे हैं। शर्मा ने इस अवसर पर नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को पुरानी पीढ़ी से सीखने की सलाह दी। 

 

इसे भी पढ़ें: देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विज्ञान और प्रौद्यौगिकी के क्षेत्र में नवाचार को बढावा देना होगा- डॉ. हर्षवर्धन

अगली पीढ़ी के प्रबोधन का प्रयास करें पुरानी पीढ़ीः हितानंद जी

बैठक को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद जी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का बहुत विस्तार हो गया है। भाजपा एक विशेष कार्यपद्धति के आधार पर कार्य करती है, इसलिये पुरानी पीढ़ी के कार्यकर्ताओं द्वारा नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं का प्रबोधन किया जाना बहुत आवश्यक हो जाता है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश चतुर्वेदी, सांसद श्रीमती संध्या राय, प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, प्रदेश मंत्री  मदन कुशवाह, सांसद विवेक शेजवलकर, प्रदेश शासन के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता अनूप मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रीमती सुमन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, गजेन्द्र गटकर, रविन्द्र सिंह राजपूत, धीर सिंह तोमर, अशोक शर्मा सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंच संचालन  महेश उमरिया एवं आभार राकेश गुप्ता ने माना।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान