फिरोजशाह कोटला मैदान से शुरू हुआ था इशांत शर्मा का करियर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी घरेलू टीम के लिये खेलना हमेशा विशेष होता है। आईपीएल के शुरू होने के बाद पहली बार वह अपनी घरेलू टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेलेंगे। बीते समय में वह डेक्कन चार्जर्स, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइटराडर्स, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिये खेल चुके हैं। इशांत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘मेरे लिये, फिरोजशाह कोटला एक मैदान से कहीं ज्यादा है क्योंकि यहीं से मेरा करियर शुरू हुआ था। मैंने अंडर-17 के स्तर से लेकर सभी मैच यहां खेले। मेरी यहां कई यादें जुड़ी हैं।’’

इसे भी पढ़ें: COA से बात की, हितों से टकराव की कोई बात नहीं: सौरव गांगुली

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिये ही नहीं बल्कि जो दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं, उनके लिये कोटला यादगार स्टेडियम है क्योंकि यहीं से सबकुछ शुरू हुआ। यहीं से ही हमने अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का सफर शुरू किया।’’ दिल्ली कैपिटल्स ने 1.10 करोड़ रूपये में इशांत को खरीदा जिन्होंने 76 आईपीएल मैचों में 58 विकेट चटकाये हैं। 

प्रमुख खबरें

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम

Qualcomm ने भारत में शुरू की Layoffs प्रक्रिया, 1000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी