हारकर भी भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता देशवासियों का दिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2021

नयी दिल्ली। तोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम भले ही कांस्य पदक जीतने से चूक गई हो लेकिन खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके अपने जीवट और कौशल की बानगी पेश करने वाली इन खिलाड़ियों की पूरे देश ने पीठ थपथपाई है। अप्रत्याशित प्रदर्शन करके सेमीफाइनल तक पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य पदक के मुकाबले में ब्रिटेन से 3 . 4 से हार गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया,‘‘ भारतीय महिला हॉकी टीम ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन करके हर भारतीय का दिल जीत लिया है। हमें आप सभी पर गर्व है।’’

इसे भी पढ़ें: राजकुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद अश्लील फिल्म निर्माण मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच करेगी शर्लिन चोपड़ा से पूछताछ

भविष्य के लिये शुभकामना।’’ ओडिशा सरकार दोनों हॉकी टीमों की प्रायोजक है। पूर्व खेलमंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि हॉकी का स्वर्णिम युग लौट आया है। उन्होंने कहा ,‘‘ दुखी होने की जरूरत नहीं है। आपने अंतिम चार में पहुंचकर शानदार प्रदर्शन किया। आपने भारत को गौरवान्वित किया है।’’ पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और पूर्व हॉकी खिलाड़ी वीरेन रासकिन्हा ने कहा कि ओलंपिक में महिला टीम का सफर इन खेलों की सर्वश्रेष्ठ गाथाओं में से है। रासकिन्हा ने कहा ,‘‘ भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन तोक्यो ओलंपिक की सर्वश्रेष्ठ गाथाओं में से है। उन्होंने एक टीम के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। इससे ज्यादा क्या चाहिये। हमें सुनहरी यादें देने के लिये धन्यवाद।’’ मनप्रीत ने ट्वीट किया ,‘‘ यह हमारी महिला टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। किस्मत ने साथ नहीं दिया लेकिन वे आखिर तक लड़ी। उन्होंने देश का दिल जीता और हमें उन पर गर्व है।’’ चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा ,‘‘ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिये बधाई टीम इंडिया। आप भले ही मैच हार गए लेकिन आपने हमारे दिल जीत लिये। हमें आप पर गर्व है।’’ पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, अनिल कुंबले और वी वी एस लक्ष्मण ने कहा कि भारतीय टीम का प्रदर्शन आने वाली पीढ़ी के लिये प्रेरणास्रोत बनेगा।

सहवाग ने लिखा ,‘‘ शानदार प्रयास। आपका सिर फख्र से ऊंचा होना चाहिये। आपने देश का हॉकी के लिये प्यार फिर जगाया है।’’  लक्ष्मण ने ट्वीट किया ,‘‘ आपके लिये सम्मान ही उमड़ता है। आपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और हमें आप पर गर्व है।’’ रियो ओलंपिक में  चौथे स्थान पर रही जिम्नास्ट दीपा कर्माकर ने कहा ,‘‘ भावुक हो गई हूं। इस टीम के हर सदस्य को अपने प्रदर्शन का जश्न मनाना चाहिये।’’ ‘चक दे इंडिया’ में महिला हॉकी टीम के कोच की भूमिका निभाने वाले बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने ट्वीट किया ,‘‘दिल टूट गया। लेकिन सिर गर्व से ऊंचा है। भारतीय महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन। आपने भारत में सभी को प्रेरित किया जो अपने आप में जीत है।

प्रमुख खबरें

राजस्थान AGTF ने Lawrence Bishnoi गिरोह के दो इनामी शूटर Jodhpur से दबोचे

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team