अब यूरोप में सीधे घुस जाएंगी ईरानी मिसाइलें? IRGC ने दी ऐसी धमकी, कांपे अमेरिका के दोस्त

By अभिनय आकाश | Jul 21, 2026

बस दो से तीन दिन और और अमेरिका को उसकी जुर्रतों का मजा चखाया जाएगा। यह इशारे मोहसन रजाई के हैं। मोहसिन रजाई आईआरजीसी यानी पाजदराने इस्लाम के पूर्व कमांडर रहे हैं और इस वक्त वो ईरान में सुप्रीम लीडर के सलाहकार और वहां की सुप्रीम सिक्योरिटी काउंसिल के मेंबर हैं। उनकी बात को इसलिए भी गंभीरता से लिया जा सकता है कि उन्होंने ईरान इराक जंग के दौरान आईआरजीसी को लीड किया था। दरअसल ईरान में एक नेशनल न्यूज़ चैनल को दिए गए इंटरव्यू में मोहसिन रिजाई ने साफ इशारे दिए हैं कि अब ईरान ज्यादा बर्दाश्त नहीं करेगा। बस दो से तीन दिन और देखेगा और अगर अमेरिकी हिमाकत जारी रही तो ईरान अपने जंग लड़ने के अंदाज को एकदम से बदल देगा और जंग यूरोप तक जाएगी। हालांकि जंग लड़ने का नया अंदाज क्या होगा इसका खुलासा ईरान के पूर्व आईआरजीसी अधिकारी ने नहीं किया लेकिन उनके जंग को यूरोप तक ले जाने वाले इशारों से कयासों का दौर भी शुरू हो गया है। 

इसे भी पढ़ें: ईरान का बड़ा पलटवार: Jordan में F-15 और Bahrain में Amazon Data Center तबाह, US Bases पर भीषण हमला

ईरान ने अमेरिका को थमने के लिए सिर्फ दो दिन की मोहलत दी है। उसके बाद यूरोप तक हमले की बात बड़े खतरे के संकेत हैं। कुवैत में ईरान ने भीषण तबाही मचा दी है। क्या पावर प्लांट? क्या वाटर डिसलिनेशन प्लांट और क्या अमेरिकी सेना के बेस हथियार और गोला बारूद के वेयर हाउस कुवैत में इस वक्त हर ओर सिर्फ आग ही आग नजर आ रही है। मिसाइल गिर रहे हैं।  ड्रोन हमले हो रहे हैं। दरअसल ईरान ने कुवैत के अलसुबिया पावर जनरेशन एंड वाटर डिसलिनेशन प्लांट पर ऐसा भीषण मिसाइल अटैक किया कि महज एक सेकंड के अंदर पूरे इलाके की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। आननफानन में कुवैती प्रशासन को दूसरे इलाकों की बिजली आपूर्ति काटकर इस प्रभावित क्षेत्र में सप्लाई पहुंचाने की व्यवस्था करनी पड़ी। 

प्रमुख खबरें

Satwik Chirag चीन मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे, मलेशियाई जोड़ी को तीन गेम में हराया

Ukraine War: शांति वार्ता के लिए Moscow में अमेरिकी दूतों से मिले पुतिन, कीव पर हमले 72 घंटे रोके

Kremlin में अमेरिकी दूतों से मिले Putin, कीव पर 72 घंटे हमले रोकने का दिया आदेश

Ayodhya Court ने Ram Mandir दान चोरी केस में 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाई