हमीदिया अस्पताल में आग लगने का मुद्दा सदन में गूंजा, कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर लगाया आंकड़ा छुपाने के आरोप

By सुयश भट्ट | Dec 24, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के 5वें और आखिरी दिन की कार्यवाही के दौरान हमीदिया अस्पताल में आग का मुद्दा सदन में गूंजा। प्रदेश के स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सम्भवतः शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि मामले में लीपापोती हो रही है।

इसे भी पढ़ें:फिल्मों में भी इस तरह की गड्डियां नहीं देखी, जैसी समाजवादियों के घरों से मिल रही हैं: गृह मंत्री 

वहीं विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि पूरे मामले में लीपापोती की जा रही है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने जवाब में कहा कि घटना में चार बच्चों की मौत हुई जबकि गृह मंत्री कह रहे हैं कि 5 लोगों को मुआवजा दिया गया है। जिसके बाद कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि 14 बच्चों की मौत हुई थी। आंकड़े छुपाए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि यह आग कमला नेहरू बिल्डिंग के तीसरी मंजिल पर स्थित पीडियाट्रिक विभाग में लगी हुई थी। हादसे में 4 बच्चों की मौत हुई थी। इसकी पुष्टि चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने की थी। बच्चों की संख्या 40 बताई गई थी और आग लगने के कारण शार्ट सर्किट बताया गया था।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda