टिपरा मोथा ने जो मुद्दे उठाए हैं, उन्हें हल किया जाना चाहिए: हिमंत विश्व शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2023

अगरतला। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा है कि केंद्र और त्रिपुरा की नयी सरकार को टिपरा मोथा द्वारा उठाये गये मुद्दों को हल करने की जरूरत है। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को यहां पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोगों के विश्वास की पुष्टि करते हैं। उन्होंने कहा, “भाजपा का मानना ​​है कि त्रिपुरा आज जैसा है वैसा ही रहेगा, लेकिन टिपरा मोथा द्वारा उठाए गए मुद्दों को भी हल करने की जरूरत है। मुझे उम्मीद है कि नयी सरकार निश्चित रूप से शिकायतों को सुनेगी। चुनाव खत्म हो गए हैं। साथ काम करने में कोई बुराई नहीं है। मूल निवासियों से संबंधित मुद्दों को एक जगह बैठकर सुना जा सकता है।”

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया