पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का आरोप, न्यायपालिका उनकी सरकार के प्रति दोहरा रवैया अपना रही

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2022

इस्लामाबाद, 27 जुलाई। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को न्यायपालिका पर निशाना साधते हुए कुछ न्यायाधीशों पर उनकी गठबंधन सरकार के प्रति ‘‘दोहरा मापदंड’’ अपनाने का आरोप लगाया। उच्चतम न्यायालय ने एक दिन पहले शहबाज शरीफ के बेटे हमजा शरीफ को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण और सबसे अधिक आबादी वाले पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री पद से हटा दिया था, जिसके बाद उन्होंने यह टिप्पणी की।

शहबाज शरीफ ने यहां नेशनल असेंबली के सत्र को संबोधित करते हुए कहा, मैं न्यायपालिका का सम्मान करता हूं लेकिन नेशनल असेंबली में सच बोलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि लोग उम्मीद करते हैं कि न्यायपालिका न्याय को ध्यान में रखते हुए निर्णय करेगी और न्याय का मानक सभी के लिए समान होना चाहिए। शहबाज ने कहा, जब अदालतें बुलाती हैं तो मुझे लगता है कि हमें बहुत सम्मान के साथ जाना चाहिए... लेकिन अगर आपको फैसला करना है तो यह सच्चाई और न्याय के आधार पर होना चाहिए। ऐसा नहीं हो सकता कि आप मेरे साथ एक तरह का व्यवहार करें और किसी और के साथ अलग व्यवहार करें।

प्रमुख खबरें

Pickleball World Cup में भारत की किड्स टीम को मिला सिल्वर, जूनियर वर्ग में रहा चौथा स्थान

Satwik-Chirag की जोड़ी Malaysia को हराकर China Masters के फाइनल में पहुंची

Teachers Day पर Delhi Government ने 118 शिक्षकों को दिया राजकीय पुरस्कार

Jhiram Ghati Maoist Attack में 11 साल बाद न्याय, NIA Court ने 10 आरोपियों को ठहराया दोषी