कपिल शर्मा के कारण बंद हो रहा है The Kapil Sharma Show? अब टीवी पर नहीं मिलेगा हंसी का डोज

By निधि अविनाश | Mar 25, 2022

द कपिल शर्मा के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो जल्द ही बंद होने वाला है। शो के बंद होने का मुख्य कारण खुद कपिल शर्मा हैं। बता दें कि, कपिल शर्मा पहले से ही द कश्मीर फाइल्स की टीम को प्रमोशन के लिए शो में न बुलाने को लेकर विवादों में घिरे हुए है। अगर शो सच में बंद हो जाता है तो फैंस के लिए यह खबर सच में दिल तोड़ देने वाली होगी।

कपिल शर्मा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें कनाडा टूर को लेकर फैंस के साथ एक जानकारी दी गई है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कपिल ने लिखा है कि, साल 2022 में अपने यूएस-कनाडा टूर के बारे में घोषणा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है, जल्द ही आप लोगों से मिलना होगा। इस पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर कपिल के शो के बंद होने की खबरें तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि, कपिल ने इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन बताया जा रहा है कि, द कपिल शर्मा शो के मेकर्स शो का प्रसारण बंद करने वाले हैं। साथ ही यह बताया जा रहा है कि, कपिल शर्मा ब्रेक लेना चाहते है। 

प्रमुख खबरें

Andhra Pradesh में Godavari नदी का जलस्तर घटा, बैराज पर पानी का भारी प्रवाह जारी

Pranab Dole पर रासुका लगाने को लेकर असम सरकार पर बरसी Congress

Denmark की तर्ज पर मानसिक स्वास्थ्य बेहतर करने के लिए प्रकृति के बीच बिताएं कुछ पल

बीजिंग Embassy के ओपन हाउस में भारतीय समुदाय ने उठाए वीजा और सोशल मीडिया से जुड़े मुद्दे