द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने की ये बड़ी घोषणा

By टीम प्रभासाक्षी | Apr 03, 2022

कश्मीरी पंडितों का दर्द दिखाने वाली फिल्म द कश्मीर फाइल्स को पर्दे पर आए काफी समय हो चुका है। लेकिन यह फिल्म अभी भी लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म के किरदारों के साथ साथ इसे बनाने वाले निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री पर भी लगातार बात की जा रही है। वहीं बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म धमाल मचा रही है। वहीं अब फिल्म की इतनी बड़ी सफलता के बाद विवेक रंजन अग्निहोत्री ने एक बड़ी घोषणा की है। उनकी इस घोषणा के बाद 5 बच्चों की तकदीर बदल जाएगी।

उन्होंने आगे कहा स्कॉलरशिप को लेकर कुलपति एक विशेष कमेटी बनाएंगे। यही कमेटी स्कॉलरशिप के लिए हुनरमंद छात्रों का चुनाव करेगी। पल्लवी जोशी ने भी फिल्म महोत्सव में एक  घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह ऐसे छात्रों को आने वाली फिल्मों में काम करने का मौका देंगे जिनके अंदर कुछ करने की चाहत होगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें इससे पहले विवेक अग्निहोत्री का एक रिएक्शन सामने आया था। हाल ही में विवेक मुंबई के जुहू में एक सैलून के बाहर देखे गए थे। इस दौरान उनका एक वीडियो फोटोग्राफर विरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया गया था। जब विवेक से एक शख्स ने द कश्मीर फाइल्स के 200 करोड़ कमाने की बात की तो उन्होंने कहा पैसे की बात नहीं है यार लोगों के दिल जुड़ गए यही काफी है।

प्रमुख खबरें

Andhra Pradesh में Godavari नदी का जलस्तर घटा, बैराज पर पानी का भारी प्रवाह जारी

Pranab Dole पर रासुका लगाने को लेकर असम सरकार पर बरसी Congress

Denmark की तर्ज पर मानसिक स्वास्थ्य बेहतर करने के लिए प्रकृति के बीच बिताएं कुछ पल

बीजिंग Embassy के ओपन हाउस में भारतीय समुदाय ने उठाए वीजा और सोशल मीडिया से जुड़े मुद्दे