जिस वकील ने आजम खान को भिजवाया जेल, उसी को भाजपा ने रामपुर से बनाया उम्मीदवार

By अंकित सिंह | Jan 15, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची आ गई है। भाजपा ने अपनी पहली सूची में 107 नामों का ऐलान किए है। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में धर्मेंद्र प्रधान और पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। इसी कड़ी में इस बात की भी खबर मिली कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनावी मैदान में उतरेंगे। जिन 107 सीटों के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है उनमें 20 वर्तमान विधायकों की छुट्टी कर दी गई है। पार्टी ने सिर्फ 63 सीटिंग विधायक को ही टिकट दिए हैं। भाजपा ने रामपुर से आकाश सक्सेना को टिकट दिया है। आपको बता दें कि रामपुर आजम खान के दबदबे वाला क्षेत्र है।

इसे भी पढ़ें: सभी वर्ग को साधने की कोशिश में भाजपा, पहली सूची में 44 ओबीसी और 19 एससी उम्मीदवार

आकाश सक्सेना लगातार आजम खान के काले कारनामों की पोल खोलते रहे हैं। वह आजम खान के खिलाफ गवाही देने और सुबूत पेश करने में आगे रहे। कुल मिलाकर कहें तो आकाश सक्सेना ही आजम और उनके परिवार के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी है। उत्तर प्रदेश में भाजपा का अपना दल (एस) और निषाद पार्टी से गठबंधन हुआ है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्यों ने बृहस्पतिवार को हुई एक बैठक में अब तक घोषित नामों पर मुहर लगाई थी।

प्रमुख खबरें

The Scandal K-Drama Review | सोन ये-जिन और जी चांग-वूक का जादू, धीमी रफ्तार के बावजूद बांधे रखती है नेटफ्लिक्स सीरीज़

DUSU Election में 39.77 प्रतिशत मतदान, शनिवार को होगी वोटों की गिनती

Mahalaxmi Vrat Puja: Mahalakshmi Vrat आज से शुरू, धन समृद्धि के लिए इस तरह करें कलश स्थापना और पूजन

ग्रीनलैंड पर US और Denmark में समझौता अगले हफ्ते, संसदों की मंजूरी होगी अनिवार्य