तमिलनाडु में विशेष उपनिरीक्षक की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2020

रामनाथपुरम (तमिलनाडु)। कन्याकुमारी जिले में विशेष उपनिरीक्षक की हत्या के मुख्य आरोपी को शनिवार को यहां गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि शेख दाऊद एक मछुआरे के भेष में जिले में रह रहा था जिसे पकड़ लिया गया है। पुलिस ने बताया कि दाऊद ने पुलिस अधिकारी के हत्यारों को कथित तौर पर पैसा मुहैया कराया था।

उन्होंने बताया कि दाऊद उस समय बचकर भाग गया था जब 22 जनवरी को जिले के देवीपट्टनम में आईएसएसआई से संबंध रखने वाले संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी इन तीनों से कुछ मामलों के सिलसिले में पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में सीएए-विरोधी हिंसा मामले में गिरफ्तार 14 लोगों को मिली जमानत

दाऊद आईएसआईएस के संदिग्धों मोहम्मद अली और मोहम्मद आमिर को कथित तौर पर वित्तपोषण कर रहा था। पुलिस ने बताया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर जब दाऊद को गिरफ्तार किया गया तो वह उस समय यहां एक जिम में था। गौरतलब है कि विशेष उपनिरीक्षक विल्सन की आठ जनवरी को उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह केरल सीमा पर कलियाकविलाई चौकी पर ड्यूटी पर थे।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े