Kota Museum से चोरी के मामले का मुख्य आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2023

कोटा। यहां कोटा गढ़ पैलेस में स्थित राव माधो सिंह संग्रहालय से कथित रूप से प्राचीन वस्तुएं और आभूषण चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के प्रमुख सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोटा के पुलिस अधीक्षक (नगर) शरद चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले अरुण तेवतिया (28) को पड़ोसी जिले गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि तेवतिया को शनिवार को कोटा की एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

इसे भी पढ़ें: Assam में 20 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की हेरोइन बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजस्थान के झुंझुनू जिले के नवलगढ़ में स्थित डॉक्टर रामनाथ पोद्दार हवेली संग्रहालय में 18 फरवरी को हुई चोरी में भी तेवतिया और पांचाल शामिल थे। क्षेत्राधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक हर्षराज सिंह ने रविवार को बताया कि चोरी का सामान बरामद करने के लिए पुलिस टीम तीनों को लेकर गाजियाबाद जाएगी। कोटा गढ़ पैलेस के संग्रहालय में चोरी 26 व 27 फरवरी की दरमियानी रात को हुई।

प्रमुख खबरें

Indian Coast Guard प्रमुख ने maritime search and rescue में तकनीक और तालमेल पर दिया जोर

अराजक तत्वों संग मिलकर देश को कर रहे अस्थिर, राहुल गांधी पर नितिन नवीन का वार

West Bengal के सांस्कृतिक विभाग के सलाहकार बने Mithun Chakraborty, मिला Cabinet दर्जा

Global Market में गहराया आपूर्ति संकट, Brent Crude बढ़कर 101.60 डॉलर प्रति बैरल हुआ