Goa Election 2022 । गोवा में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच, राहुल बोले- राज्य में लागू करेंगे न्याय योजना

By अंकित सिंह | Feb 04, 2022

देश में पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसी कड़ी में गोवा में भी विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गोवा पहुंचे थे जहां उन्होंने पार्टी के लिए प्रचार किया। इस दौरान राहुल गांधी ने दावा किया कि राज्य में असली मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाकी राजनीतिक दल दौड़ में नहीं हैं और किसी अन्य दल को वोट देकर अपना वोट बेकार नहीं करें। संखालिम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा गोवा में गरीबों के कल्याण के लिए कांग्रेस ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, हमने गोवावासियों के लिए एक न्याय योजना तैयार की है, जिसके तहत राज्य के गरीब लोगों के खाते में हर महीने 6,000 रुपये दिए जाएंगे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत संखालिम विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। राहुल ने कहा कि 72,000 रुपए साल के आपके बैंक अकाउंट में दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा पूरा ध्यान रोज़गार पैदा करने पर होगा। हम जानते हैं कि रोज़गार किस प्रकार से पैदा किया जाता है। कांग्रेस पार्टी इसे समझती है। हमने किया भी है। हम एक बार फिर आपको करके दिखा देंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि जिन्होंने धोखा दिया है हम उनको टिकट नहीं देने वाले हैं। इस बार हमने नए लोगों को टिकट दिया है। पूर्ण बहुमत के साथ गोवा में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है।  

प्रमुख खबरें

Election Commission के SIR अभियान में करोड़ों नाम हटाने पर Congress का अमित शाह पर बड़ा आरोप

Anant Chaturdashi 2026 पर क्यों पहनते हैं 14 गांठों वाला अनंत सूत्र,जानिए इसका धार्मिक महत्व

England में सिख बस चालक पर हमला, बस लेकर भागा यमनी नागरिक, कैमरे में कैद पूरी घटना

Balochistan में सुरक्षा बलों ने 5 आतंकियों को किया ढेर, 23 बंधक छुड़ाए