बटलर के विवादित विकेट पर रहाणे ने कहा, मैच रैफरी तय करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2019

जयपुर। राजस्थान रायल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भारतीय टीम के अपने साथी खिलाड़ी आर अश्विन द्वारा आईपीएल मैच में जोस बटलर को मांकड़िंग करने पर कोई टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि इस पर मैच रैफरी फैसला लेंगे। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान अश्विन ने सोमवार की रात के मैच में राजस्थान रायल्स के बटलर को मांकड़िंग करके बड़े विवाद को जन्म दे दिया। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में इस तरह आउट होने वाले बटलर पहले खिलाड़ी बने। रायल्स जीत की ओर रूख करने के बावजूद बटलर के आउट होने के बाद मैच 14 रन से हार गया। 

रहाणे ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हम विवादित मसलों पर टिप्पणी नहीं कर सकते। मैच रैफरी फैसला लेंगे। हम खेल भावना के साथ उसे स्वीकार करेंगे।’’ रहाणे ने किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाजों की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी बल्लेबाजी अच्छी थी। हमने अच्छी शुरूआत करके साझेदारियां बनाई। बाद में चार ओवर में 39 रन चाहिये थे जो बन सकते थे लेकिन पंजाब के गेंदबाजों ने आखिरी तीन ओवर बहुत अच्छे डाले।’’

प्रमुख खबरें

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग