तिरुपति लड्डू को अपवित्र करने के मामले को तार्किक परिणति तक पहुंचाया जाएगा: Prahlad Joshi

By Prabhasakshi News Desk | Sep 21, 2024

हुब्बली (कर्नाटक) । केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि केंद्र ने प्रसिद्ध तिरुपति लड्डू को अपवित्र करने के मुद्दे को गंभीरता से लिया है और इस मामले को तार्किक परिणति तक पहुंचाया जाएगा। मंत्री ने यह भी कहा कि तिरुमला तिरुपति देवस्थानम द्वारा कर्नाटक मिल्क फेडरेशन के नंदिनी घी की खरीद रोक दिये जाने के बाद ये आरोप सामने आये हैं। सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का कामकाज भी संभाल रहे जोशी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने तिरुपति लड्डू में मिलावट का बहुत गंभीर आरोप सुना है। पिछली (आंध्र प्रदेश) सरकार नंदिनी घी का इस्तेमाल कर रही थी। जब उसने नंदिनी उत्पादों का इस्तेमाल बंद कर दिया, तो उसने अलग-अलग स्रोतों से घी खरीदना शुरू कर दिया। तब से ये घटनाएं हुई हैं और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने प्रयोगशाला रिपोर्ट भी जारी की है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘यह देश की संस्कृति और आस्था का सवाल है। ऐसा विश्वासघात उचित नहीं है।’’ मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि कर्नाटक में भी मंदिर प्रबंधनों को श्रद्धालुओं को दिये जाने वाले प्रसाद की समय-समय पर जांच करनी चाहिए। इस बीच, कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री के एस ईश्वरप्पा ने वाई एस जगनमोहन रेड्डी के आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के दौरान विदेशी ईसाई मिशनरियों की भूमिका का आरोप लगाया। ईश्वरप्पा ने कहा, ‘‘ऐसा सिर्फ़ वाई एस जगन मोहन रेड्डी के कार्यकाल में ही क्यों हुआ? इसमें विदेशी ईसाई पादरी की भूमिका है। जगन मोहन रेड्डी एक धर्मांतरित ईसाई हैं।’’ भाजपा से निष्कासित नेता ने कहा कि तिरुपति लड्डू को अपवित्र करना हिंदुओं के खिलाफ एक साजिश थी।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप