मौसम विभाग ने बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2025

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है, जबकि अन्य स्थानों पर कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण बंगाल के पश्चिम बर्धवान, झाड़ग्राम, पुरुलिया और बांकुड़ा जिलों तथा उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कलिम्पोंग जिलों में बृहस्पतिवार सुबह तक भारी बारिश होने की आशंका है।

मौसम विभाग ने कोलकाता में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने औरहल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने बताया कि गंगा बंगाल क्षेत्र पर बना कम दबाव का क्षेत्र फिलहाल कायम है और अगले दो दिनों में इसके झारखंड और छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की संभावना है।

बीरभूम जिले के श्रीनिकेतन में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 95 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा, बर्धवान में 73 मिमी, कलिम्पोंग में 68 मिमी, बांकुड़ा में 47 मिमी, बहरामपुर में 46 मिमी और पानागढ़ में 35 मिमी बारिश हुई। कोलकाता में इस दौरान 11.7 मिमी और साल्ट लेक क्षेत्र में 10 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन