Middle East Crisis का सिनेमा पर साया! टली Yash की Toxic की रिलीज, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 से टकराव टला

By रेनू तिवारी | Mar 04, 2026

कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) के प्रशंसकों को उनकी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups) के लिए अब थोड़ा और इंतजार करना होगा। मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में जारी युद्ध और भारी अनिश्चितता के चलते मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को स्थगित करने का बड़ा फैसला लिया है। फिल्म के निर्माताओं, KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि खाड़ी क्षेत्र (Gulf Region) उनकी फिल्म के लिए एक बड़ा बाजार है। वर्तमान में वहां जारी संघर्ष और अशांति के कारण वैश्विक दर्शकों तक पहुंचने का उनका लक्ष्य प्रभावित हो रहा था। गौरतलब है कि इस अपडेट के साथ, कन्नड़ एक्शन थ्रिलर टॉक्सिक अब रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से क्लैश नहीं करेगी। यश की फ़िल्म की नई रिलीज़ डेट जानने के लिए आगे पढ़ें।

टॉक्सिक: कास्ट और प्रोडक्शन डिटेल्स

फ़िल्म, टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है और इसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे स्टार्स हैं जो अहम रोल में हैं। इसे KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। 

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow