Delhi-NCR Cold Wave | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में

By रेनू तिवारी | Jan 03, 2026

इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के अनुसार, दिल्ली-NCR के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, शनिवार की सुबह घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कहा कि इलाके में न्यूनतम तापमान छह से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जो शुक्रवार के न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस से कम है।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.2 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, तीन से छह जनवरी के बीच शहर में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है। न्यूनतम तापमान जब औसत तापमान से 4.5 डिग्री सेल्सियस से 6.5 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाता है, तो शीतलहर की घोषणा की जाती है।

इसे भी पढ़ें: Ballari Violence | बेल्लारी हिंसा में आया नया मोड़! कांग्रेस MLA के बॉडीगार्ड की गोली से ही हुई कार्यकर्ता की मौत, फोरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। इसी तरह लोधी रोड में तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक यानी आठ डिग्री सेल्सियस, रिज में तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक यानी नौ डिग्री सेल्सियस और आयानगर में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है।

इसे भी पढ़ें: Shakambhari Purnima 2026: पौष पूर्णिमा का संयोग, जानें शाकंभरी जयंती पर स्नान-दान का मुहूर्त और पूजन विधि

सुबह नौ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 240 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच अच्छा , 51 से 100 के बीच संतोषजनक , 101 से 200 के बीच मध्यम , 201 से 300 के बीच खराब , 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

News Source- PTI Information

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Microsoft का India में Mega Plan, 2 करोड़ लोगों को मिलेगी मुफ़्त AI Training

Abhishek Sharma फ्लॉप, टॉप ऑर्डर फेल! T20 World Cup में South Africa से हार के बाद बढ़ी Team India की मुश्किलें

Super 8 में Team India की हार पर मंथन, खराब Strategy से लेकर Playing XI पर उठे गंभीर सवाल

David Miller के तूफान में उड़ी Team India, South Africa से हार के बाद Semifinal की राह बेहद मुश्किल