बदमाशों ने महिला समेत 3 लोगों पर धारदार हथियारों से किया हमला, फरियादी को ही बना दिया पुलिस ने आरोपी

By सुयश भट्ट | Feb 02, 2022

भोपाल। अक्सर विवादों में रहने वाली मध्य प्रदेश पुलिस एक बार फिर से सुर्खियों में है। राजधानी भोपाल में बदमाशों ने महिला समेत 3 लोगों पर पर धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में जिस फरियादी ने इसकी शिकायत की दबाव बढ़ने पर उसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। यह पूरा मामला कमला नगर थाना क्षेत्र के नेहरू कॉलोनी का है। 

दरअसल मंगलवार रात लगभग 10 बजे महिला हेमलता धनवार, कमलेश पाथरे एवं यस पाथरे खाना खाने के बाद कॉलोनी में टहल रहे थे। उसी दौरान बदमाश अमर ऊंटवाल, रानू ऊंटवाल और आकाश ऊंटवाल ने अपने दो अन्य साथियों के साथ तीनों के पास पहुंच गया। जिसके बाद सभी बदमाश पुरानी रंजिश को लेकर तीनों से बहस करने लगे।

इसे भी पढ़ें:पत्नी आजीवन संपत्ति की पूर्ण रूप से मालकिन नहीं हो सकती, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया आदेश 

वहीं तीनों कुछ समझ पाते इससे पहले ही बदमाशों ने सभी पर चाकुओं और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हादस में तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। तीनों की हालत अति गंभीर बताई जा रही है। इसकी जानकारी फरियादी ने कमला नगर थाने को दी। आरोपियों को पकड़ने की बजाय उल्टा फरियादी पक्ष पर ही लड़ाई का मुकदमा कायम कर दिया।

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी