US Open चैम्पियनशिप 18 साल के करियर की सबसे भावुक कर देने वाली जीत: नडाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2019

न्यूयार्क। अमेरिकी ओपन फाइनल में दानिल मेदवेदेव पर मिली जीत को अपने 18 साल के करियर की ‘सबसे भावुक कर देने वाली जीत’ में से एक बताया। नडाल ने करीब पांच घंटे तक चले पांच सेटों के मुकाबले में रूसी प्रतिद्वंद्वी को हराकर 19वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता। उन्होंने जीत के बाद कहा कि जिस तरह से वह खेल रहा था, वह अद्भुत था। इस मौके पर उनकी ग्रैंडस्लैम जीत का एक वीडियो भी दिखाया गया। 

उन्होंने कहा कि यह मेरे टेनिस करियर की सबसे जज्बाती रातों में से एक है। वह वीडियो और आप सभी ने इसे खास बना दिया। दुनिया में कोई भी स्टेडियम इससे ज्यादा ऊर्जावान नहीं है। नडाल ने कहा कि जिस तरह से यह मैच खेला गया, जज्बात पर काबू रखना मुश्किल था।

प्रमुख खबरें

Indonesia Boat Tragedy: जावा सागर में डूबी नौका से 11 और शव मिले, मरने वालों का आंकड़ा 64 पहुंचा

Amit Shah ने रवाना की देश की पहली LNG Train, 1,500 करोड़ से ज्यादा की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

महाराष्ट्र में SIR के बाद 3 करोड़ मतदाताओं के नाम कटने की आशंका, Rohit Pawar का आरोप

बंगाल में 27 लाख नाम हटने पर Election Commission का बचाव, सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को घेरा