चौकीदार की सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बनाई नई व्यवस्था: नरेंद्र मोदी

By अंकित सिंह | Apr 16, 2019

ओडिशा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले चरण की वोटिंग के बाद ओडिशा से जो संकेत आये हैं उससे साफ़ है कि दिल्ली में फिर एक बार मोदी सरकार और ओडिशा में भाजपा सरकार बनने जा रही है। नवीन पटनायक पर हमला करते हुए PM मोदी ने कहा कि हमारे देश में सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है। कमी रही है तो उस पैसे के सही इस्तेमाल की। पहले की सरकारों ने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया कि जितने पैसे भेजे जा रहे हैं, वो आप तक पूरे पहुंचें या नहीं।

इसे भी पढ़ें: यह लोकसभा चुनाव देश की दशा और दिशा तय करने का चुनाव है: रघुवर दास

उन्होंने कहा कि पहले की भ्रष्ट और कमजोर सरकारों का ही परिणाम है कि आज़ादी के इतने वर्ष बाद भी संपन्न ओडिशा की जनता गरीब ही रही। क्षेत्र और जात-पात के आधार पर भेदभाव, यही कांग्रेस और बीजेडी की उपलब्धि रही है। जब इस चौकीदार ने विपक्षियों के भ्रष्टाचार के कारोबार पर प्रहार किया तो इनको इतना कष्ट हुआ है कि ये मुझे रास्ते से हटाना चाहते हैं। मोदी ने वादा किया कि 23 मई को जब फिर एक बार मोदी सरकार आएगी, तो ओडिशा के किसान परिवारों के बैंक खातों में सीधी मदद की व्यवस्था हम करने वाले हैं। कोई भी दलाल आपके पैसे पर पंजा नहीं मार पायेगा।

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज