By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2022
नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,593 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,30,57,545 पर पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 15,873 हो गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 44 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,22,193 पर पहुंच गयी। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 794की वृद्धि दर्ज की गयी है।