अटल पेंशन योजना के अंशधारकों की संख्या आठ करोड़ के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2025

केंद्र सरकार की प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजना अटल पेंशन योजना (एपीवाई) केअंशधारकों की संख्या आठ करोड़ को पार कर गई है। योजना शुरू होने के 10 साल पूरे हाने के साथ यह उपलब्धि हासिल की गयी है।

नौ मई, 2025 में शुरू हुई इस योजना को 10 साल हो चुके हैं। अटल पेंशन योजना को भारत के सभी नागरिकों के लिए सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा प्रणाली लाने के उद्देश्य से पेश किया गया था। यह एक स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन योजना है, जो मुख्य रूप से गरीब, वंचित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों पर केंद्रित है।

पीएफआरडीए ने कहा कि इसकी सफलता सभी बैंकों, डाक विभाग, राज्य स्तरीय एवं केंद्र शासित प्रदेश स्तरीय बैंकर समिति के साथ-साथ केंद्र सरकार के समर्थन के कारण है।

एपीवाई के तहत अंशधारक योगदान राशि के आधार पर 60 वर्ष की आयु के बाद 1,000 रुपये से 5,000 रुपये की गारंटीकृत मासिक पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। अंशधारक की मृत्यु के बाद उसके जीवनसाथी को समान पेंशन, और दोनों की मृत्यु के बाद जमा राशि नॉमिनी (नामित व्यक्ति) को वापस कर दी जाती है। यह 18-40 वर्ष की आयु के सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुला है, सिवाय उन लोगों के जो आयकरदाता हैं या रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर