18 महीनों में पूरा हो जाएगा प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का उद्देश्य , सरकार ने अब तक 1.15 करोड़ घरों को मंजूरी दी

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 29, 2022

प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि सबके पास पक्का मकान हो और  प्रधानमंत्री के इसी ख्वाब को पूरा करने के लिए जून 2015 में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की परिकल्पना की गई थी। अब आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री का यह ख्वाब अगले 18 महीनों में पूरा कर दिया जाएगा।

हरदीप सिंह पुरी ने एक विशिष्ट प्रश्न के उत्तर में कहा 31 मार्च 2022 के बाद क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना को जारी रखने को लेकर समीक्षा किए जाने पर विचार नहीं किया जा रहा है। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह प्रधानमंत्री का सपना है कि मार्च 2022 तक हर भारतीय के पास पक्की छत हो, रसोई हो और शौचालय हो। और उस घर का टाइटल गृह स्वामिनी के नाम पर हो। हरदीप सिंह पुरी ने कहा आवास की मांग एक करोड़ के शुरुआती अनुमान से आगे निकल गई है।

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत जून 2015 में सभी राज्यों से मांग का आकलन देने को कहा गया था। इसी आधार पर एक करोड़ घर बनाए जाने थे इसके साथ ही प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का उद्देश्य पूरा कर लिया गया होता। अब निजी क्षेत्र में भी किफायती आवास आ रहे हैं। हमें कुछ राज्य और मांग भेज रहे हैं। सरकार द्वारा एक परियोजना को मंजूरी दी गई है। ये 18 महीने के भीतर पूरी हो जाएगी।उन्होंने कहा इस योजना का प्रस्ताव जून 2015 में शुरू हुआ था। 2 साल तक कोरोना काल मे रुकावटों के बावजूद ये योजना जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय