By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2025
दिल्ली सरकार अपनी आबकारी नीति को वित्त वर्ष 2025-26 तक बढ़ा सकती है क्योंकि नीति का नया संस्करण अभी तैयार नहीं है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘नयी सरकार ने अभी तक नयी आबकारी नीति बनाने के बारे में कोई फैसला नहीं किया है। इसलिए, पिछले साल वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आगे बढ़ाई गई मौजूदा नीति को आगे बढ़ाए जाने की संभावना है।