उमरान मलिक के फैन हुए सुनील गावस्कर, भारतीय टीम में शामिल करने का दिया सुझाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2022

मुंबई। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इंडियन प्रीमियर लीग में यहां गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच विकेट चटकाने वाले युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक को आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल करने का सुझाव दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के जम्मू के 22 साल के तेज गेंदबाज उमरान ने बुधवार रात शानदार गेंदबाजी करते हुए 25 रन देकर पांच विकेट चटकाए। उनका यह प्रदर्शन हालांकि टीम को जीत नहीं दिला सका क्योंकि राशिद खान(11 गेंद में नाबाद 31) और राहुल तेवतिया (21 गेंद में नाबाद 40) ने अंतिम चार ओवर में 56 रन जोड़कर गुजरात टाइटंस को अंतिम गेंद पर जीत दिला दी।

इसे भी पढ़ें: 18 साल के अलकारेज ने जीता बार्सिलोना ओपन का खिताब, टॉप 10 में पहुंचने वाले दूसरे युवा खिलाड़ी बने

इस युवा तेज गेंदबाज ने पूरे सत्र के दौरान नियमित रूप से 150 किमी प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी की है और आठ मैच में अब तक 15.93 के औसत से 15 विकेट चटकाए हैं। भारत का इंग्लैंड दौरा जून में शुरू होगा। दोनों टीम सबसे पहले पांच मैच की श्रृंखला का अंतिम टेस्ट खेलेंगी जिसे पिछले साल कोविड-19 के कारण रद्द कर दिया गया था। इसके बाद तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला और इतने ही मैच की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला होगी। भारतीय टीम ब्रिटेन के अपने दौरे की शुरुआत 26 जून से डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के साथ करेगी।

प्रमुख खबरें

Red Lipstick लगाने से महिलाओं का Confidence और आकर्षण क्यों बढ़ जाता है

BRS महिला विधायकों के साथ Police बदसलूकी मामला, Congress MLC Addanki Dayakar ने जांच के लिए बनाई Special Committee

Film Hanuman Ansh ने Box Office पर की 205.73 करोड़ रुपये की कुल कमाई

BRICS Summit 2026: Gautam Adani से मिले Cyril Ramaphosa, भारत-दक्षिण अफ्रीका निवेश पर बड़ी चर्चा