पाकिस्तान को अव्यवस्था से बचाने का एकमात्र उपाय जल्द चुनाव कराना है: इमरान खान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि देश को अव्यवस्था से बचाने का एकमात्र रास्ता जल्द और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराना है। खान ने आगाह किया कि देश की आर्थिक स्थिति तेजी से बिगड़ रही है और ऐसे स्तर तक पहुंच सकती है, जहां से लौटना मुमकिन नहीं होगा। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख ने एक वीडियो संबोधन में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए दावा किया कि पिछले पांच महीने के दौरान उनका शासन निराश करने वाला रहा है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अच्छी पढ़ाई से 1141 छात्रों ने JEE और NEET परीक्षा पास की : केजरीवाल

उन्होंने कहा कि उनके शासनकाल में निर्यात 24 अरब डॉलर से बढ़कर 32 अरब डॉलर पहुंच गया और प्रवासियों द्वारा भेजा जाने वाला धन भी 19 अरब डॉलर से बढ़कर 31 अरब डॉलर हो गया था, जिससे राजकोषीय घाटे को कम करने में मदद मिली। खान ने कहा कि उनकी सरकार 16 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार छोड़कर गई थी जो अब घट कर आठ अरब डॉलर रह गया है। खान ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी और कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है और उनके खिलाफ आतंकवाद के आरोप सहित अन्य झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

ईरान ने बढ़ाया Diplomacy का हाथ, Trump बोले- Military Action का विकल्प अभी भी खुला

GST Council की 57वीं बैठक 12 सितंबर को New Delhi में, पंजीकरण नियमों पर होगी चर्चा

Temasek ने Air India में सिंगापुर एयरलाइंस के निवेश का किया बचाव, बताया दीर्घकालिक कदम

National Sports Day पर Mansukh Mandaviya ने युवाओं से प्रतिदिन 1 घंटा खेलने की अपील की