नयी लोकसभा में विपक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा : Farooq Abdullah

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2024

श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को यहां कहा कि ‘‘तानाशाही’’ के दिन गए और नयी लोकसभा में विपक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य के मुख्यमंत्री रहे अब्दुल्ला ने कहा कि लोगों ने जनादेश दे दिया है और संविधान की रक्षा हुई है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ इस बार पहले की अपेक्षा मजबूत विपक्ष होगा। जब मैं संसद में था तब हम कमजोर थे। तानाशाही थी और कोई हमारी बात नहीं सुनता था लेकिन अल्लाह का शुक्र है कि तानाशाही खत्म हुई।’’ 

इसे भी पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू सरकार को समर्थन देगी नेशनल पीपुल्स पार्टी

अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘ उन्होंने दिखाया कि ताकत जनता के पास है, और इन चुनावों में यह साबित हुआ। यह भारी उपलब्धि है। लोगों के पास मतदान का अधिकार है, वह किसी को भी बना और मिटा सकते हैं।’’ चुनाव परिणाम से पहले आए एग्जिट पोल में भाजपा को भारी बहुमत मिलने का दावा किया गया था। इस बारे में पूछने पर नेकां अध्यक्ष ने कहा कि एग्जिट पोल के कर्ताधर्ताओं को अपनी दुकानें बंद कर लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

वैश्विक तनाव के बीच US Dollar के मुकाबले भारतीय रुपया 22 पैसे लुढ़का

जांघ की चोट के कारण Pakistan सीरीज से बाहर हुए Jos Buttler, England को झटका

Delhi Pollution: 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी वाहनों की एंट्री बैन, पार्किंग शुल्क होगा दोगुना

Miami Dolphins को हराने के बाद Patrick Mahomes ने Kansas City Chiefs के सुधार पर दिया जोर