माइक्रो डोनेशन के कार्यक्रम से संगठन को मिलता है बल : महिंदर पांडेय

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 14, 2022

शिमला ।  भाजपा हिमाचल प्रदेश की बैठक वैचुअल माध्यम से संपन्न हुई जिसमें विशेष रूप से राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी महिंदर पांडेय एवं केंद्र भाजपा से विष्णु मित्तल उपस्थित रहे। बैठक का संचलन भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए सुरेश कश्यप ने कहा प्रदेश भर में भाजपा का माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं एवं प्रदेश की जनता का बड़ा योगदान मिल रहा है इसके लिए सभी का आभार।

राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी महिंदर पांडेय ने कहा भाजपा ने 25 दिसंबर 2021 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो एप के माध्यम से माइक्रो डोनेशन का कार्यक्रम शुरू किया था।

उन्होंने कहा की यह कार्यक्रम देश भर में 28 फरवरी तक चलेगा, इस कार्यक्रम से हिमाचल से भाजपा संगठन को मजबूती मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती (विरासत मामले समाधान) योजना आरम्भ

उन्होंने कहा की भाजपा का कार्यक्रता समर्पित है और हर बूथ पर माइक्रो डोनेशन हो रही है। यह कार्यक्रम एक समर्पण की भावना उत्पन्न करता है। उन्होंने कहा की केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश में जयराम सरकार डिजिटाल्सेशन की ओर बड़ रही है और भाजपा भी धीरे धीरे डिजिटलाइजेशन की तरफ बड़ रही है, यह कार्यक्रम डिग्टलाइजेशन की पहल है। उन्होंने कहा की नमो एप के माध्यम से केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी गतिविधियों के बारे में पता चलता है।

 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने गोवा में वास्को डी गामा विधानसभा क्षेत्र में वोट डाला

 

इस बैठक में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी ,सभी प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, प्रदेश आई टी एवं सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक एवं कार्यकारिणी,भाजपा जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष, भाजपा जिला पदाधिकारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री, सभी मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सभी मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, भाजपा सभी मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, आई टी एवं सोशल मीडिया पार्लियामेंट प्रभारी , आई टी एवं सोशल मीडिया जिला एवं मंडल संयोजक एवं सोशल मीडिया त्रिदेव उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

ITC Q1 Results: आय में 28% का उछाल लेकिन Net Profit में 27% की भारी गिरावट, Cigarette Tax बना बड़ी वजह

रुपये की जबरदस्त रिकवरी: RBI Support और FPI Investment से लगातार छठे दिन Dollar के मुकाबले बढ़ी भारतीय मुद्रा

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी

Commonwealth Games जूडो: अस्मिता, हर्ष और यामिनी ने फाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए