प्रदेश में बढ़ता जा रहा है डेंगू का प्रकोप,चिकनगुनिया के भी मिल रहें है मरीज,स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता

By सुयश भट्ट | Sep 09, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के बाद डेंगू का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। बताया जा रहा है कि  डेंगू के साथ चिकनगुनिया भी तेजी से फैल रहा है। जिससे लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इसके साथ स्वास्थ्य विभाग की  भी चिंता बढ़ गई है। भोपाल समेत कई जिलों में डेंगू का प्रकोप जारी है।

आपको बता दें कि बुधवार को भोपाल में डेंगू के 11 नए मरीज मिले। जबकि चिकनगुनिया के 7 मरीज सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार अबतक 151 डेंगू और चिकनगुनिया के 47 मरीज मिल चुके हैं। यह भी बताया जा रहा है कि भोपाल के 9 हजार 68 घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। जिसे मलेरिया विभाग और नगर निगम की टीमों ने नष्ट की है।

इसे भी पढ़ें:प्रदेश में जूडा एक बार फिर हड़ताल की राह पर, ओपीडी के साथ इमरजेंसी वार्ड का भी काम हुआ ठप्प 

वहीं प्रदेश के खंडवा जिले में कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों में जुटे स्वास्थ्य विभाग की चिंता वायरल बुखार और डेंगू के बढ़ते मामलों ने बढ़ा दी है। जिले में चार दिन में डेंगू के 4 नए मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं अब तक 31 मरीजों में डेंगू के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। सभी मरीजों में क्लासिक डेंगू के लक्षण मिले हैं। डेंगू की रफ्तार रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर सर्वे और पानी की जांच शुरू कर दी हैं।

प्रमुख खबरें

राजस्थान Panchayat Election में दोपहर एक बजे तक 46.15 प्रतिशत वोटिंग दर्ज

Mayawati का दावा: UP में केवल BSP सरकार ही दे सकती है गरीबों और वंचितों को न्याय

गोकुल डेयरी पर कब्जे के प्रयास का आरोप, Satej Patil ने 9 नवंबर को विरोध मार्च की घोषणा की

Dhanteras पर Yam Deepam समेत 13 दीपक जलाने की परंपरा और इन्हें रखने के सही स्थान