ऐसे हादसे होते रहते हैं...कोर्ट में रोने का नाटक कर हंसने लगा राजकोट गेम जोन का मालिक

By अभिनय आकाश | May 28, 2024

राजकोट टीआरपी गेम जोन अग्निकांड के मुख्य आरोपी धवल ठक्कर को बनासकांठा क्राइम ब्रांच पुलिस और राजकोट पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। मामले में गिरफ्तार किया जाने वाला चौथा आरोपी धवल ठक्कर राजस्थान के आबू रोड का रहने वाला है और गेम जोन में आग लगने के बाद भाग गया था, जिसमें चार बच्चों सहित 28 लोगों की जान चली गई थी। इससे पहले, राजकोट गेम जोन में आग लगने के मामले में तीन लोगों युवराजसिंह सोलंकी, नितिन जैन और राहुल राठौड़ को गिरफ्तार किया गया था। विशेष लोक अभियोजक तुषार गोकानी ने कहा कि अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट बीपी ठाकर की अदालत ने तीनों आरोपियों को दो सप्ताह के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

इसे भी पढ़ें: उपहार से मुंडका तक, राजकोट गेमिंग जोन से बेबी केयर हॉस्पिटल तक, नाम कई सबक नहीं, बार-बार हो रही आग की त्रासदियों पर सुलगते सवाल

गोकानी ने यह भी कहा कि आरोपियों को अदालत में लाया गया और 14 दिनों की अतिरिक्त पुलिस हिरासत की मांग की गई। एफआईआर में नामित छह आरोपियों में से अब तक चार को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

प्रमुख खबरें

दिशा सालियान मामले में Sanjay Raut का आरोप, ठाकरे परिवार को फंसाने के लिए दूसरों का इस्तेमाल

DUSU Election में ABVP ने NSUI को 3-0 से हराया, छात्र सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देने का वादा

Chess Olympiad: D Gukesh और Arjun Erigaisi की जीत से भारत ने Spain को 3-1 से हराया

Gurugram में 19वीं मंजिल से गिरे 2 मजदूर, 1 की मौत के बाद निर्माण स्थल पर भारी हंगामा