जिम का मालिक निकला बाइक चोर, लड़की के गेटअप में देता था जुर्म को अंजाम

By सुयश भट्ट | Oct 25, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक चोर एक जिम का संचालक था, वह मिस्टर इंदौर का खिताब भी हासिल कर चुका है। हालांकि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 बाइक जब्त की हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी अभिषेक पवार चोरी करने के लिए आरोपी लड़की के गेटअप में जाता था।

आपको बता दें कि आरोपी अभिषेक शंकरबाग इंदौर का निवासी है। 2017 में उसे मिस्टर इंदौर का टाइटल मिला था। वह जिम चलाता था। आरोपी अपने साथी चंदू यादव के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने चंदू को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। चंदू खरगोन का रहने वाला था। आरोपी चोरी के लिए लड़कियों के कपड़े पहनता था।

दरअसल मामले तब हुआ जब चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक शख्स के पास बिना नंबर की गाड़ी देखी, गाड़ी के पेपर्स नहीं होने पर पूछताछ में पता चला की उसने खरगोन निवासी चंदू के कहने पर गाड़ी अभिषेक से खरीदी थी। जिसके बाद पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह चोरी की बाइक लोगों को बेच देता था।

इसे भी पढ़ें:आश्रम वेब सीरीज को लेकर भोपाल में हुआ हंगामा, गृह मंत्री ने दी फिल्म निर्देशकों को चेतावनी 

आरोपी ने अपने बयान दिया कि कोरोना काल में जिम से बिजनेस को खासा नुकसान हुआ है। जिसकी वजह से उस पर 15 लाख का कर्ज हो गया। वहीं कोरोना की वजह से जिम में मेंबर्स भी कम हो गए थे। इन सबसे निपटने के लिए अभिषेक ने चोरी करना शुरू कर दिया। 

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास