पाकिस्तानी शख्स ने अपने ही नाबालिग बेटे को जंजीर से बांधा, जाने क्यों?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2019

पेशावर। पाकिस्तान में अपनी चाय की दुकान में काम कराने के लिए नाबालिग बेटे को कथित तौर पर चेन से बांधने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नाबालिग बच्चे को चाय की दुकान में काम करते हुए दिखाने वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारी हरकत में आए। यह चाय की दुकान बच्चे के पिता की ही है।

द डॉन की एक खबर के अनुसार बच्चे को वहां से छुड़ा कर परिवार के सुपुर्द किया गया । परिवार ने बच्चे के साथ भविष्य में बुरा बर्ताव नहीं करने आश्वासन दिया है। इस बीच बच्चे के पिता सरदार खान को अदालत में पेश किया गया।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी लड़की पर शादी के लिए दबाव डालने के आरोप में दो चीनी नागरिक गिरफ्तार

प्रारंभ में इसे बलपूर्वक श्रम कराने का मामला माना जा रहा था लेकिन बाद में पता चला कि उसके पिता ने ही उसे दुकान में चेन से बांध दिया था। पुलिस अधिकारी ने डॉन से कहा किइस संबंध में कानून में स्पष्ट प्रावधान नहीं होने से उन्होंने रोजनामचा में मामला दर्ज किया। 

प्रमुख खबरें

HDFC Bank में भूचाल, Chairman Atanu Chakraborty के इस्तीफे से Corporate Governance पर उठे बड़े सवाल

Gold-Silver ETF में भारी बिकवाली, एक झटके में 8% तक गिरे Silver Fund, डूबा पैसा?

HSBC में AI का कहर: Banking Sector में 20,000 Jobs पर लटकी तलवार, बड़ी छंटनी की तैयारी।

IPL से पहले Riyan Parag का बड़ा बयान, कहा- Sanju Samson हमारे लिए Virat Kohli जैसे थे