ओडिशा विधानसभा चुनाव में जनादेश को पार्टी ने तहे दिल से स्वीकार किया : कांग्रेस नेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2024

भुवनेश्वर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में ओडिशा की जनता के फैसले को तहे दिल से स्वीकार कर लिया है। कांग्रेस ओडिशा विधानसभा की 147 सीट में से सिर्फ 14 पर ही सीट हासिल कर पाई है। एक संवाददाता सम्मेलन में कुमार ने कहा, ‘‘हम हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में ओडिशा की जनता के फैसले को तहे दिल से स्वीकार करते हैं। लेकिन, हम लोगों को आगाह करना चाहते हैं वे अपना जल, जंगल और पानी खोने जा रहे हैं क्योंकि भाजपा राज्य में सरकार बनाने जा रही है।’’ 

लोकसभा सीट के नतीजों को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘देश की जनता ने भाजपा को उसकी असली जगह दिखा दी। कांग्रेस ने यह चुनाव न केवल भाजपा के खिलाफ लड़ा है, बल्कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो, आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ भी लड़ा है। अगर कांग्रेस के लिए बराबरी का मौका होता, तो हम लोकसभा चुनाव में 400 सीट जीत सकते थे।’’ ओडिशा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा कि कांग्रेस के कई उम्मीदवार मामूली अंतर से ही चुनाव हारे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी नेताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी, जबकि अंदर खाते पार्टी के खिलाफ काम करने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

WhatsApp के बाद अब Instagram पर शिकंजा, आपत्तिजनक Ads पर केंद्र सरकार ने Meta को भेजा Notice

Team India के श्रीलंका दौरे का Schedule जारी, Galle और Colombo में होगी स्पिन की कड़ी परीक्षा

Vaibhav Suryavanshi को प्लेइंग-11 में कब मिलेगा मौका? England के दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल।

Wimbledon 2026: Jannik Sinner ने चोट की अफवाहों को किया खारिज, दमदार जीत से पहुंचे तीसरे दौर में