हरियाणा की जनता को बिजली की कमी नहीं आने दी जाएगी-मुख्यमंत्री मनोहर लाल

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 21, 2021

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा की जनता को बिजली की कमी नहीं आने दी जाएगी। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पहले भी बाजार भाव पर बिजली ली जाती है। प्रदेश में बिजली संकट न हो इसके लिए बिजली जिस रेट पर मिलेगी, उस रेट पर खरीद कर मुहैया करवाई जाएगी। हरियाणा सरकार प्रदेश की जनता को कोई परेशानी नहीं आने देगी, बिजली की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें: नौकरियों में भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगाः मुख्यमंत्री मनोहर लाल

 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि खेल विभाग की तरफ से पूरे हरियाणा की मैपिंग करवाई जा रही है कि कहां-कहां स्टेडियम है और कहां स्टेडियम की जरुरत है। भविष्य में किसी की डिमांड पर स्टेडियम नहीं बनाएं जाएंगे बल्कि उस क्षेत्र की जरूरत के हिसाब से स्टेडियम का निर्माण होगा। यदि उस क्षेत्र के आसपास स्टेडियम नहीं होगा तो वहां स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए भर्तियां की जा रही --स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल विभाग ने पहले से बने हुए स्टेडियम के रखरखाव के लिए साढ़े 12 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। भविष्य में इस बजट को और बढ़ाया जाएगा। भविष्य में जिस क्षेत्र के आसपास कोई स्टेडियम नहीं होगा, वहां स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री हरियाणा विधानसभा सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

 

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने Republican पार्टी के समर्थन में की अपील, चुनाव में खर्च किए 442 Million Dollar

झारखंड के 19 लाख किसानों को PM Kisan योजना से मिले 300 करोड़ रुपये

Chamoli Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 की मौत

DD Sports और Waves पर Indian Football League का प्रसारण, YouTube पर मुफ्त स्ट्रीमिंग