By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2019
बिजनौर(उप्र)। कांग्रेस नेता एवं पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार पर निशाना साधते हुए रविवार को यहां कहा कि ‘‘स्वच्छ भारत अभियान’’ चलाने वालों के दिमाग में जाति और धर्म के आधार पर लोगों को बांटने की गंदगी भरी पड़ी हुई है। भाजपा नीत राजग सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम पर तंज कसते हुए सिद्धू ने कहा कि वह फ्रांस और चीन से सामान मंगा कर युवाओं से पकौडे तलवाएगी।
इसे भी पढ़ें: देशवासियों से मोदी की अपील, बोले- आतंकवाद के खात्मे के लिए दें भाजपा को वोट
उन्होंने मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि ‘न खाऊंगा न खाने दूंगा’ का दावा करने वाले व्यक्ति ने अंबानी को 30 हजार करोड रूपये दिये। साथ ही, 2014 में गंगा का लाल बन कर आने वाले (मोदी) 2019 में राफेल को लेकर बदनाम होकर जाएंगे।