By अभिनय आकाश | Jun 07, 2025
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पायलट द्वारा विमान उड़ाने से मना देने के कारण जलगांव के एयरपोर्ट पर करीब एक घंटे से अधिक वक्त पर फंसे रहे। सूत्रों के मुताबिक, वह रात 9:15 बजे एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन पायलट ने देरी का हवाला देते हुए उड़ान भरने से इनकार कर दिया और कहा कि यह उनके ड्यूटी के समय से बाहर है। पायलट को समझाने के लिए मंत्रियों गिरीश महाजन, गुलाबराव पाटिल और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बंद कमरे में 45 मिनट तक चली चर्चा के बाद अंततः विमान ने उड़ान भरी। इससे पहले शिंदे का विमान दोपहर 3:45 बजे उतरना था, लेकिन तकनीकी कारणों से विमान शाम 6:15 बजे उतरा।
इस घटना को याद करते हुए महाजन ने कहा कि एकनाथ शिंदे अपने संघर्ष के दिनों को नहीं भूले हैं। उन्होंने आम आदमी के प्रति बहुत संवेदनशीलता दिखाई है।