घर-घर पानी पहुंचाने की योजना हुई असफल, खाली बर्तन लेकर रहवासियों ने किया चक्काजाम

By सुयश भट्ट | Jan 18, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में पानी का संकट बढ़ता जा रहा है। जिले के समनापुर के क्यूटि गांव के ग्रामीण पानी की समस्या को लेकर खाली बर्तन रखकर समनापुर-डिंडौरी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस प्रदर्शन के चलते सड़क की दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई।

इसे भी पढ़ें:चाइनीज मांझा बेचने वालों के ठिकानों पर चला बुलडोजर, CM के आदेश पर हुई कार्यवाही 

ग्रामीणों ने आगे कहा कि पानी के लिए उन्हें पैदल आधा किलोमीटर चलना पड़ता है। तब कही जाकर पीने के लिए पानी मिलता है। इससे वो काम काज पर भी नहीं जा पाते हैं। इसके साथ ही बच्चे भी पानी भरने के लिए जाते हैं। इस कारण उन की पढ़ाई भी प्रभावित होती है।

वहीं प्रदर्शन की सूचना मिलते ही डिंडौरी कोतवाली पुलिस और समनापुर नायब तहसीलदार गिरीश धुलेकर समेत पीएचई विभाग के एसडीओ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खुलवाय। जिसके बाद कही जाकर मार्ग बहाल हुआ। अधिकारियों ने कहा कि चक्काजाम की सूचना पर वो पहुंचे थे। ग्रामीणों को आश्वासन देकर उन्हें घर भेज दिया गया है। जल्द ही इस समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

केरलम में Gyanesh Kumar से जुड़े सड़क प्रोजेक्ट और इंजीनियर मौत मामले की सतर्कता जांच का समर्थन

Anahat Singh ने एशियाई खेलों के रजत पदक के बाद 2028 Olympics पर साधी नजरें

Nandigram Bypoll में BJP ने हसीरानी रथ को उतारा, बंगाल चुनाव में फिर उभरा शहीद मां का मुद्दा

Asian Games में भारत-पाकिस्तान Cricket और हॉकी मैचों ने बनाया नया रिकॉर्ड, मिले सर्वाधिक दर्शक