सिंगर मूसेवाला की हत्या पर गर्म हुई पंजाब की सियासत, भाजपा ने AAP और मान सरकार पर उठाए सवाल

By अंकित सिंह | May 29, 2022

पंजाबी गायक के सिद्धू मूसेवाला की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि मूसेवाला को लगातार धमकियां मिल रही थीं। मूसेवाला पर मनसा के जवाहर के गांव के पास में फायरिंग हुई है। मूसेवाला की हत्या पर अब पंजाब की सियासत गर्म हो गई है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने आम आदमी पार्टी ओर पंजाब की भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा है। अपने ट्वीट में भाजपा नेता ने लिखा कि आग की लपटों में घिर गया पंजाब! क्या लोकप्रिय गायक सिद्धू मूसेवाला की निर्मम हत्या वह बदलाव है जिसका आप ने वादा किया था? उन्होंने कहा कि कि परोक्ष रूप से पंजाब चलाने वाले अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा को इस हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। क्या उन्हें सुरक्षा वापस लेने से पहले खतरे के बारे में पता नहीं था?

 

इसे भी पढ़ें: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, मान सरकार ने शनिवार को ली थी सुरक्षा वापस


अमित मालवीय ने आगे लिखा कि दिल्ली के सीएम के रूप में, अरविंद केजरीवाल के पास खुद एक बड़ा सुरक्षा दल है, लेकिन पंजाब जैसे संवेदनशील सीमावर्ती राज्य में नेताओं के पास सुरक्षा नहीं होनी चाहिए। मामले को बदतर बनाने के लिए, पंजाब सरकार ने उन लोगों के नाम जारी किए जिनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी। यह हमलावरों को खुला निमंत्रण था। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला प्रमुख गायक थे। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की गंदी राजनीति के कारण उन पर जानलेवा हमला हुआ जिसमें उनकी जान चली गई। सबसे पहले, वे लोगों की सुरक्षा वापस लेते हैं और फिर उनके नाम प्रकाशित करते हैं, मैंने चेतावनी दी कि यह खतरनाक हो सकता है। 

 

इसे भी पढ़ें: अब हरियाणा में खुद को मजबूत करने में जुटी AAP, रविवार को कुरुक्षेत्र में रैली करेंगे अरविंद केजरीवाल


पुलिस उपाधीक्षक (मनसा) गोबिंदर सिंह ने बताया कि 27 वर्षीय मूसेवाला को कई गोलियां लगीं। हमले के समय वह जवाहरके गांव में अपनी जीप में थे। उन्होंने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में मनसासीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और आम आदमी पार्टीके उम्मीदवार डॉक्टर विजय सिंगला से हार गए थे। भाजपा के फतेह जंग सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब सरकार के तरफ से यह बहुत बड़ी चूक है। पांच साल पंजाब के लोग इस पर पछतावा करेंगे। इसका जवाब भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को देना पड़ेगा। हमें डर है कि कहीं 80-90 का दशक न वापस आ जाए। भगवंत मान गृह मंत्री भी हैं उनको इस्तीफा देना चाहिए।

प्रमुख खबरें

ईडी की छवि धूमिल हो गई, नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर शिवकुमार ने साधा निशाना

बोल रहे थे मोदी, अचानक रोका भाषण, फिर जो कहा- हिले 57 मुस्लिम देश!

बांग्लादेशी नेताओं पर भड़के हिमंत बिस्वा सरमा, भारत विरोधी टिप्पणियों पर दे दी सख्त चेतावनी

जहरीली हवा के बीच दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान: निर्माण श्रमिकों को ₹10,000 की मदद, आंशिक वर्क फ्रॉम होम के निर्देश