पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, मान सरकार ने शनिवार को ली थी सुरक्षा वापस

musewala shot dead
ANI
अंकित सिंह । May 29 2022 6:45PM

मूसेवाला के अलावा दो अन्य लोगों के भी घायल होने की खबर है। फिलहाल पंजाब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मूसेवाला को लगातार धमकियां मिल रही थीं।

पंजाब से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाबी गायक के सिद्धू मूसेवाला की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक के सिद्धू मूसेवाला पर मनसा के जवाहर के गांव के पास में फायरिंग हुई है। फायरिंग के बाद मूसेवाला गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें घायल अवस्था में ही मनसा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मूसेवाला के अलावा दो अन्य लोगों के भी घायल होने की खबर है। फिलहाल पंजाब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मूसेवाला को लगातार धमकियां मिल रही थीं।

इसे भी पढ़ें: अब हरियाणा में खुद को मजबूत करने में जुटी AAP, रविवार को कुरुक्षेत्र में रैली करेंगे अरविंद केजरीवाल

मूसेवाला पर यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब एक दिन पहले ही पंजाब की भगवंत मान की सरकार ने 224 वीआईपी की सुरक्षा वापस ली थी। इसमें मूसेवाला का भी नाम शामिल था। मूसेवाला ने  इस बार विधानसभा चुनाव में भी राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने विजय सिंगला के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। सोशल मीडिया पर मूसेवाला के लाखों फैन हैं। उनकी मां गांव की सरपंच रह चुकी हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़