पद राहुल को नहीं, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को छोड़ना चाहिए था: शिवराज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2019

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना पद नहीं छोड़ना चाहिए था, बल्कि चुनावी वादों को पूरा नहीं कर पाने के लिए कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अपने पदों से हटना चाहिए था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कर्जमाफी का विधानसभा चुनाव अभियान का वादा पूरा नहीं होने पर राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों को नहीं हटाने के लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।चौहान ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी कहते थे कि दस दिन में कर्ज माफ नहीं हुआ तो 11वें दिन मुख्यमंत्री बदल दूंगा। आठ महीने हो गए। मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में कर्जा माफ नहीं हुआ ... अब तक तो मुख्यमंत्री हट जाने चाहिए थे। मुख्यमंत्री तो नहीं हटे लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद हट गए। राहुल गांधी रणछोड़ गांधी बन गए।’’ 

इसे भी पढ़ें: फ्रांस, UAE और बहरीन की यात्रा पर 22 अगस्त को जायेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

कांग्रेस शासित राज्यों में कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान व मध्य प्रदेश तो अपराधियों के गढ़ बन गए हैं।  उन्होंने कहा,‘‘अपराधियों के हौसले इसलिए बुलंद हैं क्योंकि उन्हें राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी तुष्टीकरण की नीति के खिलाफ है।’’ चौहान ने कहा, ‘‘तुष्टीकरण की नीति ने देश को बर्बाद किया और कांग्रेस को भी बर्बाद किया।’’पूर्व मुख्यमंत्री चौहान भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के संयोजक हैं। उन्होंने यहां पार्टी के सदस्यता अभियान की राज्यस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।इस अभियान के तहत राज्य में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य था जिसमें 47 लाख नए सदस्य बनाए गए हैं। चौहान ने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान केवल सत्ता के लिए नहीं है, भाजपा का यह अभियान देश बनाने के लिए है। देश बनाने के इस काम में हम समाज के हर वर्ग व आम जन को जोड़न चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी भारत को भगवान का वरदान हैं। नरेंद्र मोदी व अमित शाह की जोड़ी अर्जुन और कृष्ण की तरह है, देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।’’

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन