लोकतंत्र में यकीन नहीं रखने वाली शक्तियां नौजवानों को गुमराह कर रहीं: अशोक गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2019

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू के बारे में नयी पीढ़ी को जानकारी देना आवश्यक है जिससे कि आने वाली पीढ़ियां इतिहास को सही परिप्रेक्ष्य में समझ सके और उसे आत्मसात कर सके क्योंकि लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखने वाली कुछ शक्तियां नौजवान पीढ़ी को गुमराह कर रही है।

 

बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के बाद गहलोत ने संवाददाताओं से कहा कि दुर्भाग्य से देश में ऐसे लोग हैं जिन्हें यह ज्ञान ही नहीं है कि पंडित नेहरू क्या थे। पंडित नेहरू वह हस्ती थे जिस को मिटाने वाले खुद मिट जाएंगे। पंडित नेहरू के काम, उनकी हस्ती, उनका कृतित्व व उनका व्यक्तित्व हमेशा अमर रहेगा।राजस्थान में बाल साहित्य अकादमी के गठन की घोषणा का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा,‘‘पंडित नेहरू के बारे में नई पीढ़ी को जानकारी देना आवश्यक है। यह काम सरकार करेगी जिससे आने वाली पीढ़ियां इतिहास को सही परिप्रेक्ष्य में समझ सके और उसे आत्मसात कर सके। इतिहास को तोड़ेंगे-मरोड़ेंगे तो देश की 25 साल क्या तस्वीर बनेगी यह कोई सोच भी नहीं सकता।’’

इसे भी पढ़ें: सम-विषम योजना: केजरीवाल के खिलाफ विजय गोयल का विरोध प्रदर्शन

गहलोत ने कहा कि ऐसी शक्तियां जिनका लोकतंत्र में यकीन नहीं है वह नौजवान पीढ़ी को सोशल मीडिया के माध्यम से गुमराह कर रही हैं।एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा, आरएसएस को मालूम है कि पंडित नेहरू पर प्रहार देश में कांग्रेस की विरासत पर प्रहार करना होगा।  गहलोत ने कहा कि कांग्रेस को कमजोर करने के लिये, कांग्रेस मुक्त भारत की बात कहने वाले वही लोग है जो चाहते हैं कि देश के लोकतंत्र समाप्त हो जाए।

 

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला