प्रधानमंत्री अपने माता-पिता का जन्म प्रमाणपत्र बता दें, हम अपने सारे दस्तावेज दे देंगे: दिग्विजय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2020

इंदौर। संभावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ केंद्र सरकार पर हमला करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने माता-पिता का जन्म प्रमाणपत्र दिखा देते हैं, तो देशवासी सरकार को अपने बारे में सारे दस्तावेज मुहैया कराने को तैयार हैं। दिग्विजय ने यहां संवाददाताओं से कहा,  हम तो कहते हैं कि मोदी अपने पिता और माता का जन्म प्रमाणपत्र हमें बता दें, (इसके बाद) हम सब कागज दे देंगे। 72 वर्षीय राज्यसभा सदस्य से एनआरसी विरोधी प्रदर्शनकारियों की इस घोषणा पर प्रतिक्रिया मांगी गयी थी कि अगर देश में राष्ट्रीय नागरिक पंजी बनाने की प्रक्रिया शुरू होती है, तो वे संबंधित सरकारी अधिकारियों को अपने बारे में कोई भी दस्तावेज नहीं दिखायेंगे। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा का सवाल, सोनिया और राहुल बताएं पुलवामा हमले के पीछे यदि पाकिस्तान नहीं, तो फिर कौन?

दिग्विजय ने कहा,  जिस जाकिर नाइक को मोदी और शाह ने देशद्रोही करार दिया है, अगर वही शख्स इस तरह का बयान दे रहा है तो उन्हें इसका खंडन करना चाहिये। मेरा प्रश्न है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की ओर से नाइक के इस बयान का आज तक खंडन क्यों नहीं किया गया?  इस बीच, नाइक के दावे को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ दिग्विजय के हमले पर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पलटवार किया। विजयवर्गीय ने कहा,  मैं मोदी और शाह की टीम का आदमी हूं। लेकिन मुझे इसकी (नाइक के संबंधित दावे की) कोई जानकारी नहीं है। दिग्विजय जबरन अफवाह फैलाकर देश का वातावरण प्रदूषित कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है