खेल पुरस्कारों की इनामी राशि में होगी तीन गुना बढ़ोतरी, खेल रत्न और अर्जुन को मिलेंगे इतने राशि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2020

नयी दिल्ली। खेल मंत्रालय राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की इनामी राशि में भारी बढ़ोतरी करने की योजना बना रहा है और अगर इस तरह के प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ी को 25 लाख तथा अर्जुन पुरस्कार विेजेता को 15 लाख रुपये की धनराशि मिलेगी। वर्तमान में खेल रत्न सम्मान पाने वाले खिलाड़ी को 7.5 लाख और अर्जुन पुरस्कार विजेता को पांच लाख रुपये की नकद धनराशि मिलती है। पता चला है कि मंत्रालय इस प्रस्ताव को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है जिसकी खेल मंत्री किरेन रीजीजू 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन औपचारिक घोषणा कर सकते हैं। इसी दिन हर साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिये जाते हैं। खेल मंत्रालय के सूत्रों ने  कहा, ‘‘राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की इनामी राशि में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होनी तय है। इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार किया गया है। खिलाड़ियों ने शिकायत की थी कि खेल पुरस्कारों की इनामी राशि बहुत कम है जिसके बाद मंत्री ने स्वयं इसमें दिलचस्पी दिखायी। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रस्ताव पर अब भी विचार चल रहा है और अगर सरकार ने इसे स्वीकार कर दिया तो इस साल से ही नयी इनामी राशि दी जाएगी। ’’

प्रमुख खबरें

Kochi में स्पा में नौकरी के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री Bindu Krishna ने पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए

ठाणे पुलिस ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में यूपी कोर्ट से दो संदिग्धों का Transit Remand मांगा

Sonam Wangchuk ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की निंदा की, दी भूख हड़ताल की चेतावनी